Thursday, October 18, 2018

             डॉ० बलदेव वंशी
            (1जून,1938 से 7जनवरी,2018)
जन्म स्थान  : मुलतान शहर(पश्चिम पंजाब,अब पाकिस्तान में)
अंतिम समय : बी-684,सैक्टर-49, सैनिक कॉलोनी
 निवास का पता  फरीदाबाद, हरियाणा।
शिक्षा         :  एम. ए.(हिंदी), पी.एच. डी.
कार्य          :  पूर्व रीडर हिंदी विभाग, श्री अरविंद               महाविद्यालय(सांध्य), दिल्ली विश्वविद्यालय।
हिंदी के विख्यात कवि, आलोचक, नाटककार,पत्रकार,सम्पादक। सोलह कविता-संग्रह, बारह आलोचना-समीक्षा पुस्तकें, दो सन्त ग्रन्थावलियाँ,दर्जन से अधिक सन्तों की पुस्तकों का सम्पादन, इसके अतिरिक्त सौ से अधिक अन्य पुस्तकें प्रकाशित।कबीर शिखर सम्मान,सन्त मलूक रत्न पुरस्कार, उत्तरप्रदेश सरकार,पंजाब सरकार,केंद्र सरकार और राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित।विश्व रामायण सम्मेलन, बेल्जियम एवं मारीशस, इंग्लैंड, हालैंड, नेपाल आदि देशों की व देश में भी चेतना, साहित्यिक-सांस्कृतिक यात्राएँ कीं। 'भाषा संरक्षण संगठन' के संस्थापक अध्यक्ष, 'विश्व कबीरपंथी महासभा' के अध्यक्ष, 'अखिल भारतीय श्री दादू समाज' के महानिदेशक।'विचार कविता'(पंजी०,त्रैमासिक)के सम्पादक।


No comments:

Post a Comment