मैं
संकोच में नहाता हूँ
या संकोच के कारण नहाता हूँ
मगर ऊंची आवाज़ में
गाना जरूर गाता हूँ
पता नहीं बिना गाये
मैं नहा क्यों नहीं पाता हूँ या
नहाने से कतराता हूँ ?
हर बार आँखे भी मुंद जाती हैं मेरी।
क्या मैं
ईश्वर के सामने जाते शर्माता हूँ -
जैसे मेहमान के पास जाने से
शर्माता कोई बच्चा ?
याकि हर नवीन से
मैं भय खाता हूँ।
---------- सुरेन्द्र भसीन
संकोच में नहाता हूँ
या संकोच के कारण नहाता हूँ
मगर ऊंची आवाज़ में
गाना जरूर गाता हूँ
पता नहीं बिना गाये
मैं नहा क्यों नहीं पाता हूँ या
नहाने से कतराता हूँ ?
हर बार आँखे भी मुंद जाती हैं मेरी।
क्या मैं
ईश्वर के सामने जाते शर्माता हूँ -
जैसे मेहमान के पास जाने से
शर्माता कोई बच्चा ?
याकि हर नवीन से
मैं भय खाता हूँ।
---------- सुरेन्द्र भसीन
No comments:
Post a Comment